आरएस पुरा। सरकारी डिग्री काॅलेज आरएस पुरा की प्रार्चाय प्रो. प्रीतपाल कौर के नेतृत्व में 2026-27 सत्र में दाखिले के लिए जागरूकता कार्यक्रम करवाया। इसमें सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल अबरोल, सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल कन्या दवलैड की प्रिंसिपल भी माैजूद रहीं। कार्यक्रम में विकल्पों के प्रावधान पर भी विचार-विमर्श किया गया। फीडर इकाइयों के साथ संवाद स्थापित किए गए। विद्यार्थियों को कॉलेज में उपलब्ध विभिन्न छात्र सहायता सेवाओं के बारे में जागरूक किया गया। माैके पर डॉ अनुपमा पंडोत्रा, संयोजक दाखिला समन्वय प्रो. राधिका महाजन, डॉ. जसमीत कौर और प्रो. गीतिका गोस्वामी भी माैजूद रहीं। संवाद