आरएस पुरा/मीरां साहिब। क्षेत्र के छात्र जगमीत सिंह ने दसवीं की बोर्ड परीक्षा में 98.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर परिवार, स्कूल व गांव बडिला का नाम रोशन किया है। परिजन ने मिठाई बांटकर अपनी खुशी जाहिर की और बेटे की सफलता पर गर्व व्यक्त किया। स्कूल प्रबंधन और शिक्षकों ने भी जगमीत को दी है। छात्र के ताया राजेंद्र सिंह, माता अकविंदर कौर व ताई सुरेंद्र कौर का कहना है कि जगमीत शुरू से ही पढ़ाई में मेहनती और लगनशील रहा है। जगमीत ने कहा कि वह एनडीए की परीक्षा के लिए आगे भी कड़ी मेहनत करेगा। गांव कत्याल की छात्रा आनंदिता मेहरा ने भी 98 प्रतिशत अंक प्राप्त कर परिवार व ग्रीन वुड स्कूल का नाम रौशन किया। पिता नरेंद्र मेहरा, माता पूजा मेहरा व बूआ आशा देवी ने बताया कि बेटी की कड़ी मेहनत रंग लाई है। गांव बडियाल ब्राह्मणा के नैतिक शर्मा ने 97 प्रतिशत अंक प्राप्त किए है। पिता राकेश कुमार व माता रश्मी शर्मा ने बताया कि बड़े बेटे ने भी दसवीं कक्षा में 97 प्रतिशत अंक प्राप्त किए थे। संवाद