ज्यौड़ियां। दसवीं कक्षा के परीक्षा परिणामों में सीमावर्ती स्कूलों के छात्रों ने भी अच्छा प्रदर्शन किया है।
एसटी फ्रांसिस हायर सेकेंडरी स्कूल के छात्र कन्हैया शर्मा पुत्र बिल्लू शा ने 92.6 प्रतिशत अंक लेकर क्षेत्र व अपने माता-पिता का नाम रोशन किया है। कन्हैया शर्मा ने बताया कि वह आर्मी में अफ़सर बनना चाहते हैं। कन्हैया ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता पिता व स्कूल के स्टाफ को दिया। कहा कि हमें पढ़ाई करने की समय सारणी बना लेनी चाहिए। सभी विषयों को बराबर और हर रोज पढ़ना है। वहीं भारतीय शिक्षा केंद्र हाई स्कूल खौड़ की छात्रा दिवांशी शर्मा पुत्री विजय कुमार शर्मा निवासी खौड़ ने 89.6 अंक लिए हैं। वह डाक्टर बनना चाहती हैं। दिवांशी शर्मा ने बताया कि उनकी सफलता का श्रेय दादी मां, माता पिता और अध्यापकों को जाता है।