फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: जम्मू केंद्रीय विवि के स्कूल ऑफ बिजनेस स्टडीज को बी स्कूल रैंकिंग में एएए+ रेटिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सांबा। केंद्रीय विश्वविद्यालय ने एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ बिजनेस स्टडीज को कॅरियर 360 की भारतीय बेस्ट बी स्कूल रैंकिंग 2026 में एएए+ रेटिंग प्रदान की गई है। इस प्रतिष्ठित रैंकिंग के साथ विश्वविद्यालय देश के अग्रणी मैनेजमेंट संस्थानों में शामिल हो गया है। इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय के कुलपति संजीव जैन ने फैकल्टी, छात्रों और कर्मचारियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय भविष्य में भी अकादमिक गुणवत्ता, शोध गतिविधियों और उद्योगों के साथ सहयोग को और मजबूत बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन के अनुसार यह रेटिंग कई महत्वपूर्ण मानकों के आधार पर दी जाती है, जिनमें छात्रों और फैकल्टी की गुणवत्ता, सीखने का माहौल, बुनियादी ढांचा, प्लेसमेंट, विविधता, रिसर्च कार्य और ग्रेजुएट परिणाम शामिल हैं। एएए+ रेटिंग विश्वविद्यालय की मैनेजमेंट शिक्षा में उत्कृष्टता और छात्रों को उच्च गुणवत्ता वाली अकादमिक व प्रोफेशनल ट्रेनिंग देने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें