फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: ग्रीन ओलंपियाड में जेएनवी सांबा के छात्रों ने प्राप्त किए मेरिट प्रमाणपत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। जवाहर नवोदय विद्यालय सांबा के 26 छात्रों, दो शिक्षकों व उपप्राचार्य को 2005-26 शैक्षणिक सत्र के दौरान विद्यालय में ग्रीन ऊर्जा के विकास में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रशस्ति पत्र व मेरिट प्रमाणपत्रों से सम्मानित किया गया। यह सम्मान पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के तत्वधान में द एनर्जी एंड रिसोर्सेज इंस्टिट्यूट दिल्ली की ओर से दिया गया। ग्रीन ओलिंपियाड प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्रों में पर्यावरणीय जागरूकता बढ़ाना और सतत विकास के प्रति उनकी समझ को विकसित करना है। यह परीक्षा विद्यालय के ग्रीन ओलंपियाड टीम के सदस्य सरवर हुसैन व मितन बौर्नी के निर्देशन में संपन्न हुई। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों में आंचल डोगरा, अनामिका, गणेश कटल, भूमिका, नीरज, जानवी, जाह्नवी लालोत्रा, राघवी, दिव्यम भारद्वाज, दीपिका, ऋतिक, दीपंशी, रितिका, दीपाक्षी थापा, प्रतिभा भगत, जाहिद चौधरी, वरुण रहे। उप प्राचार्य डॉ. सकलानी ने छात्रों की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि ये विद्यार्थी अखिल भारतीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाने में सफल रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें