फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: साक्षी शर्मा ने बच्चों को वार्षिक समारोह में दी सफलता की सीख

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। सुंब क्षेत्र के पटयारी स्थित शिवाजी हाई स्कूल में बुधवार को वार्षिक समारोह धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में एसओजी की डीएसपी साक्षी शर्मा मुख्य अतिथि शामिल हुईं। उन्होंने विद्यार्थियों को जीवन में स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित करने और उसे हासिल करने के लिए निरंतर मेहनत करने का संदेश दिया। कहा कि अनुशासन, समर्पण और सकारात्मक सोच ही सफलता की कुंजी हैं। उनके प्रेरणादायक शब्दों ने छात्रों में नई ऊर्जा का संचार किया। स्कूल के प्रिंसिपल भगत राम ने भी छात्रों को हर क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया। समारोह के अंत में मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया। इस माैके पर अभिभावक व स्थानीय लोग भी माैजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें