सांबा। विद्यार्थियों को व्यावहारिक ज्ञान से जोड़ने और उद्योगों की कार्यप्रणाली से अवगत कराने के लिए वीरवार को जिले की औद्योगिक इकाई का शैक्षणिक भ्रमण कराया गया। छात्रों को उत्पादन प्रक्रिया, मशीनों के संचालन व सुरक्षा मानकों की जानकारी दी गई। औद्योगिक इकाई के अमित कुमार ने छात्रों को बताया कि किस प्रकार कच्चे माल को तैयार उत्पाद में बदला जाता है। विद्यार्थियों को उद्योग क्षेत्र में रोजगार के अवसरों, आवश्यक कौशल और भविष्य की संभावनाओं के बारे में भी अवगत कराया गया। समाजसेवी संदीप शर्मा ने कहा कि ऐसे शैक्षणिक भ्रमण छात्रों के लिए लाभकारी होते हैं जिससे पढ़ाई के साथ व्यावहारिक अनुभव भी मिलता है। संवाद