फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन ने समस्याओं पर किया मंथन

विज्ञापन
विज्ञापन
विजयपुर। जम्मू-कश्मीर प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन की जिला इकाई ने विजयपुर में शनिवार को बैठक की। इसमें समस्याओं पर मंथन किया गया। जिला प्रधान प्रदीप संब्याल विशेष रूप से शामिल हुए। एसोसिएशन के प्रचार सचिव गौरव चाढ़क ने डायरेक्टर स्कूल एजुकेशन के साथ मीटिंग के नतीजों के बारे में बताया। सदस्यों को भरोसा दिलाया कि प्राइवेट स्कूलों की चिंताओं को विभागीय स्तर पर उठाया जा रहा है। एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय गुप्ता से मिली जानकारी के अनुसार मंत्री सकीना इत्तू ने मैनेजमेंट कमेटी की समय सीमा स्कूलों को दी गई मान्यता की अवधि के साथ जोड़ने का वादा किया है। बैठक में तरसेम लाल, गुरदयाल सिंह, अनिल कुमार खजुरिया, पंकज संब्याल, शब्बीर मलिक, मदन लाल, बचन लाल, संजीव गुप्ता, अवधेश कुमार और जगदीश राज शामिल थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें