विजयपुर। जीडीसी विजयपुर के नशा मुक्त भारत अभियान चलाया गया।
नोडल अधिकारी डॉ. अनूप कुमार भगत और नशा मुक्त भारत अभियान के सदस्य डॉ. गुंजीत महिवाल ने प्रतियोगिता से संबंधित विषय और निर्देशों की जानकारी दी। प्रतिभागियों को नशीली दवाओं के दुरुपयोग के हानिकारक प्रभावों पर अपने विचार व्यक्त करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। कॉलेज की प्राचार्या ने सभी विद्यार्थियों को उनकी सक्रिय भागीदारी के लिए बधाई दी तथा नशीली दवाओं के दुरुपयोग से निपटने की दिशा में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करने के लिए प्रोत्साहित किया। संवाद