फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: विद्यार्थियों को बताए राष्ट्रीय मूल्य व सांविधानिक अधिकार

विज्ञापन
विज्ञापन
अरनिया। राजकीय हायर सेकेंडरी स्कूल अरनिया में पुलिस-जनता शिविर और राष्ट्रीय चेतना पर जागरूकता कार्यक्रम करवाया गया। विद्यार्थियों को राष्ट्रीय मूल्यों, सांविधानिक अधिकारों और राष्ट्र निर्माण में नागरिकों की भूमिका के प्रति जागरूक किया गया। बुधवार को कार्यक्रम की शुरुआत समिति सदस्य कैलाश चंद्र सैनी के विशेष व्याख्यान से हुई। उन्होंने स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदानों और राष्ट्र के प्रति उनकी योगदान को याद करने की महत्ता पर प्रकाश डाला। शिक्षिका परवीन कौर ने छात्रों को मौलिक अधिकारों और सांविधानिक मूल्यों के प्रति जागरूक किया तथा न्याय, समानता और स्वतंत्रता के सिद्धांतों का पालन करने पर बल दिया। प्राचार्या कांता शर्मा ने छात्रों को मौलिक कर्तव्यों और अधिकारों पर मार्गदर्शन दिया। मजबूत समाज निर्माण में सक्रिय भागीदारी की प्रेरणा दी। वंदे मातरम पर रैली निकाली गई। इससे सभी प्रतिभागियों में राष्ट्रीय चेतना का नया संचार हुआ। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें