नौशेरा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में झांगड बटालियन ने उस्मान यादगार झांगड में स्कूली छात्राओं और महिलाओं के लिए कॅरियर परामर्श पर कार्यक्रम करवाया। सैन्य अधिकारियों ने छात्राओं को सशस्त्र बलों में कॅरिअर के अवसरों की तलाश करने के लिए प्रेरित किया। अधिकारियों ने साहस, सेवा और नेतृत्व की प्रेरक कहानियां साझा कीं जिससे छात्राओं को सैन्य जीवन और वर्दी में महिलाओं की उभरती भूमिका की प्रत्यक्ष झलक मिली। यह पहल भारतीय सेना ने इस इलाके में महिलाओं और युवाओं को मजबूत बनाने में मदद करने के लिए अपनी लगातार कोशिशों के तहत शुरू की है। संवाद