फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: ईमानदारी से मरीजों की सेवा करने का लिया संकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी। राजकीय नर्सिंग कॉलेज में बीएससी नर्सिंग के विद्यार्थियों के लिए शपथ ग्रहण समारोह करवाया गया। सभी विद्यार्थियों ने ईमानदारी से मरीजों की सेवा करने और अपने कर्तव्यों का पालन करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम काॅलेज प्रचार्य प्रो. एएस भाटिया के मार्गदर्शन में हुआ। इसका संचालन मेडिसिन एवं समन्वयक विभागाध्यक्ष डॉ. जमील-उल-हुसैन ने किया। प्रो. भाटिया ने कहा कि नर्सें स्वास्थ्य सेवा की मजबूत कड़ी होती हैं। मरीजों की सेवा में दया, अनुशासन, ईमानदारी और जिम्मेदारी बहुत जरूरी है। उन्होंने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं और उन्हें अपने कार्य में पूरी निष्ठा व समर्पण से आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। समारोह की शुरुआत प्रार्थना से हुई। इसके बाद दीप प्रज्ज्वलित किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें