फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: छात्रों को नशे व साइबर ठगी से बचने के लिए किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अखनूर। कस्बे के बॉयज हायर सेकेंडरी स्कूल में मंगलवार को एंटी-ड्रग व साइबर सुरक्षा विषय पर जागरूकता शिविर लगाया गया। इसमें छात्रों को नशे और साइबर ठगी से बचने के लिए जागरूक किया। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स के डीएसपी रविंदर सिंह रकवाल व साइबर क्राइम थाना प्रभारी अल्बीना मलिक मुख्य अतिथि रहीं। वक्ताओं ने नशे के दुष्प्रभाव बताए। युवाओं को इससे दूर रहने की सलाह दी। कहा कि नशा न केवल स्वास्थ्य बल्कि भविष्य को भी बर्बाद कर देता है। छात्रों को ऑनलाइन फ्रॉड, फर्जी कॉल, सोशल मीडिया के दुरुपयोग और डेटा सुरक्षा से जुड़े पहलुओं की जानकारी दी गई। उन्हें सतर्क रहते हुए किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत पुलिस को सूचना देने के लिए प्रेरित किया गया। डीएसपी रकवाल ने छात्रों से अपील की कि वे खुद जागरूक बनें और समाज में भी जागरूकता फैलाएं। प्रिंसिपल मनमीत बाली ने ऐसे कार्यक्रमों को छात्रों के लिए बेहद उपयोगी बताया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें