फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: जीडीसी अखनूर में नए शैक्षणिक ब्लॉक, फुटबॉल ग्राउंड का लोकार्पण

विज्ञापन
विज्ञापन
आईआईएफसीएल ने आईबी से सटे क्षेत्रों के 25 डिग्री कॉलेजों को 100 स्मार्ट बोर्ड प्रदान किए
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अखनूर। राजकीय डिग्री कॉलेज (जीडीसी) अखनूर में बुधवार को नए शैक्षणिक ब्लॉक, आधुनिक कौशल प्रयोगशालाओं, फुटबॉल ग्राउंड और कॉलेज न्यूजलेटर ‘द अवेकनर’ का लोकार्पण किया गया। जम्मू-कश्मीर उच्च शिक्षा विभाग के वित्तीय आयुक्त एवं अतिरिक्त मुख्य सचिव शांतमनु ने नवनिर्मित भवनों का उद्घाटन किया। इंडिया इंफ्रास्ट्रक्चर फाइनेंस कंपनी लिमिटेड (आईआईएफसीएल) के उप प्रबंध निदेशक पलाश श्रीवास्तव, मुख्य महाप्रबंधक सुबोध शर्मा और सहायक महाप्रबंधक संजय मंगतानी भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। संस्कृत ऑनर्स के विद्यार्थियों ने वैदिक श्लोकों के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। आईआईएफसीएल ने अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे क्षेत्रों के 25 डिग्री कॉलेजों को 100 स्मार्ट बोर्ड प्रदान किए। इससे ग्रामीण व शहरी कॉलेजों के बीच डिजिटल अंतर को पाटने में मदद मिलेगी। कॉलेज के नए शैक्षणिक ब्लॉक में वाणिज्य, पर्यावरण विज्ञान (ईवीएस), संगीत कक्ष, ब्राउजिंग सेंटर तथा अत्याधुनिक कृषि एवं उद्यानिकी प्रयोगशाला शामिल है। आधुनिक उपकरणों से सुसज्जित यह कृषि प्रयोगशालाएं छात्रों को व्यावहारिक प्रशिक्षण, शोध और नवाचार के अवसर प्रदान करेंगी। समारोह में कॉलेज न्यूजलेटर ‘द अवेकनर’ के नवीन अंक का विमोचन भी किया गया। इसमें विद्यार्थियों और शिक्षकों की शैक्षणिक उपलब्धियों, रचनात्मक कार्यों और कॉलेज की गतिविधियों को स्थान दिया गया है। कॉलेज की प्राचार्य डॉ. रोमिला मल्ला भट्ट ने कहा कि यह उपलब्धियां समग्र शिक्षा, नवाचार व बुनियादी ढांचे के विकास के प्रति कॉलेज की प्रतिबद्धता को दर्शाती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें