संवाद न्यूज एजेंसी
पुंछ। जिले में नियंत्रण रेखा पर स्थित पीएमश्री छात्रा हाई स्कूल दिगवार मलदयालां में ईको क्लब ने पर्यावरण संरक्षण और संवर्धन के लिए जागरूकता कार्यक्रम करवाया। इसकी अध्यक्षता स्कूल के ईको क्लब के अधिकारी दर्शन भारती और मुख्य अध्यापिका रंजीत कौर ने की। मुख्य शिक्षा अधिकारी पुंछ मुख्तयार मन्हास मुख्य अतिथि रहे। कार्यक्रम में शिक्षकों, स्कूली बच्चों ने पर्यावरण संरक्षण पर विचार प्रकट किए। इसके बाद स्कूल से जागरूकता रैली निकाली गई। इसमें आसपास के स्कूलों के विद्यार्थियों और शिक्षकों ने भाग लिया। रैली को मुख्य शिक्षा अधिकारी ने झंडी दिखाई। इसमें भाग लेने वाले बच्चे पर्यावरण संरक्षण और संवर्धन पर नारे लगाते हुए तीन किलोमीटर दूर बेतार नदी पुल पर पहुंचे। उन्होंने मानव शृंखला बनाते हुए नदियों के संरक्षण और उनमें गंदगी न डालने, वातावरण को स्वच्छ रखने व प्लास्टिक का प्रयोग कम से कम करने का आह्वान किया।