फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: विद्यार्थियों को राष्ट्रीय एकता भ्रमण के लिए किया रवाना

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। सेना की पुंछ ब्रिगेड ने शनिवार को डिग्री काॅलेज पुंछ के 25 विद्यार्थियों को राष्ट्रीय एकता भ्रमण के लिए रवाना किया। विद्यार्थी अमृतसर में स्वर्ण मंदिर, जलियांवाला बाग और वागा बाॅर्डर देखेंगे। दिल्ली में विभिन्न ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण कर राष्ट्रपति से भी मिलेंगे। इस राष्ट्रीय एकता दाैरे की बस को सेना की घड़ी बटालियन के कमांडिंग अफसर विपिन व पुंछ ब्रिगेड के कमांडर ब्रिगेडियर सचिंदर जोशी ने झंडी दिखाकर रवाना किया। छात्रा फरहाना ओवेस, जहूर, रियाज अहमद का कहना है कि हमने पुंछ लिंकअप दिवस पर दास्ता-ए पुंछ का मंचन किया था। इस पर सेना के कोर कमांडर ने हमें राष्ट्रीय भ्रमण कराने का वादा किया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें