फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: पुंछ स्कूल शिक्षा विभाग ने नई शिक्षा नीति 2020 पर संगोष्ठी का किया आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
नई शिक्षा नीति 2020 के पांच वर्ष और आगे की राह विषय पर संगोष्ठी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी।
पुंछ। स्कूल शिक्षा विभाग ने शनिवार को नगर के छात्रा हायर सेकंडरी स्कूल शीश महल में नई शिक्षा नीति 2020 के पांच वर्ष, उपलब्धियां, चुनौतियां और राह विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन किया। जिसमें साक्षरता, संख्या ज्ञान और कौशल शिक्षा पर ध्यान दिया गया। संगोष्ठी में जिले के प्रधानाचार्यों, प्रधानाध्यापकों, शिक्षा अधिकारी और शिक्षकों ने भाग लिया। संगोष्ठी की अध्यक्षता स्कूल की प्रिंसिपल अंजुम शाहीन और प्रिंसिपल मंडी अनवर खान ने की जबकि मुख्य शिक्षा अधिकारी मुख्तार मनहास मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने नई शिक्षा नीति 2020 के प्रभावी कार्यान्वयन पर जोर दिया। इसमें नीति के लक्ष्यों और कक्षाओं को सार्थक शिक्षा केंद्रों में बदलने में सभी हितधारकों-शिक्षकों, विद्यालय प्रमुखों, प्रशासकों और समुदाय की सामूहिक भूमिका को भी रेखांकित किया। इस अवसर पर दर्शन भारती, हारूण राठोर, तारिक चुगतई, हरीष शर्मा, अजय मैनी आदि ने भी नई शिक्षा नीति पर अपने विचार रखे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें