जम्मू/अखनूर। आर्मी पब्लिक स्कूल अखनूर ने शनिवार को वार्षिक खेल दिवस मनाया। इसका विषय उड़ान : सीमाओं से परे एक उड़ान था। इसकी शुरुआत मशाल रिले और मार्च पास्ट से हुई। विद्यालय की प्राचार्या गीता देवी ने स्कूल की शैक्षणिक व खेल उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। बच्चों ने स्वागत गीत और शास्त्रीय नृत्य पेश किया। स्कूल ऑर्केस्ट्रा द थंडरिंग टाइटन्स ने मनमोहक धुनों से सबको मंत्रमुग्ध कर दिया।
ट्रैक और फील्ड स्पर्धाओं में 100 मीटर, 200 मीटर की दौड़, साइकिल दौड़, 4x100 मीटर रिले दौड़, गोला फेंक और लंबी कूद में कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। योगा व डंबल से दर्शकों को आश्चर्यचकित कर दिया। गोद लिए स्कूल के बच्चों ने विद्यांजलि योजना के हिस्से के रूप में पिरामिड कप रेस और हर्डल रेस में भाग लिया। माता-पिता के लिए मम एंड मिनिमम और पिताओं के लिए डैडी पोपिन्स कार्यक्रम करवाए गए। कार्यक्रम में एपीएस अखनूर के संरक्षक मुख्य अतिथि थे। इस मौके पर चेयरमैन एपीएस अखनूर और मीना श्रीवास्तव (एफडब्ल्यूओ टेन इन्फेंट्री डिवीजन), सुमन बाला जेडईओ अखनूर और शारदा भाऊ डीडीसी मौजूद रहे।