फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: बच्चों ने बाहु किले और डोगरा कला संग्रहालय का किया भ्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। विश्व धरोहर सप्ताह के उपलक्ष्य में अभिलेखागार, पुरातत्व और संग्रहालय विभाग ने शनिवार को वेद मंदिर बाल निकेतन अंबफला के बच्चों को बाहु किले और डोगरा कला संग्रहालय का भ्रमण कराया। इसमें 60 बच्चे शामिल हुए। बच्चों को इतिहास और समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर के बारे में बताया गया। बच्चों ने सवाल पूछे और हर वस्तु के महत्व के बारे में जाना। इसका उद्देश्य बच्चों के ज्ञान का दायरा विस्तृत करना तथा उन्हें अपने इतिहास और संस्कृति से जोड़ना था। इस क्रम में रविवार को बच्चोें को डोगरा आर्ट म्यूजियम और रघुनाथ मंदिर, ऑक्ट्राॅय पोस्ट आरएस पुरा का भ्रमण कराया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें