फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: निदेशक ने सैनिक स्कूल मानसबल में परीक्षा केंद्र का किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। स्कूल शिक्षा निदेशक कश्मीर डॉ. जीएन इट्टू ने रविवार को सैनिक स्कूल मानसबल का दौरा किया। उन्होंने पांचवीं, आठवीं और 10वीं कक्षा के लिए बनाए गए परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया। डॉ. इटू ने सुविधाओं का जायजा लेकर छात्रों से बातचीत की। कहा कि परीक्षा में अनुशासन व पारदर्शिता महत्वपूर्ण है। सभी संबंधित अधिकारियों को परीक्षा की निष्पक्षता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मानसबल और कारगिल में एक-एक परीक्षा केंद्र स्थापित किया गया है। इनमें 850 छात्रों ने परीक्षा दी। निदेशक ने कहा कि शीतकालीन अवकाश के बाद एक मार्च से विंटर जोन के स्कूल खुल रहे हैं। इस संबंध में विभाग ने सभी व्यवस्थाएं कर ली हैं। एक से 15 मार्च तक कश्मीर संभाग में विशेष नामांकन अभियान चलाया जाएगा। डॉ. इट्टू ने अभिभावकों से अपील की कि वे उन सभी बच्चों का दाखिला कराएं, जो स्कूल नहीं जा रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें