फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: जेयू में छात्रों को पत्रकारिता के बदलते स्वरूप को समझने का मिला अवसर

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू विश्वविद्यालय (जेयू) के पत्रकारिता एवं मीडिया अध्ययन विभाग में शनिवार को पत्रकारिता का अतीत, वर्तमान और भविष्य विषय पर एक इंटरएक्टिव सत्र आयोजित किया गया। इसमें छात्रों को पत्रकारिता के बदलते स्वरूप, इसकी चुनौतियों और नए अवसरों के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार जय प्रकाश पांडे मुख्य वक्ता रहे। उन्होंने छात्रों से कहा कि पत्रकारिता में आने वाले युवाओं को जिस विषय या बीट पर काम करना है, उसकी अच्छी समझ विकसित करनी चाहिए। उन्होंने बताया कि साफ भाषा, सही जानकारी और प्रभावी ढंग से खबर प्रस्तुत करने की क्षमता एक सफल पत्रकार के लिए बेहद जरूरी है। पत्रकार को जिज्ञासु और सामाजिक रूप से जागरूक रहना चाहिए। इस क्षेत्र में ईमानदारी, साहस और संवेदनशीलता बहुत महत्वपूर्ण हैं। सत्र के दौरान मीडिया के बदलते स्वरूप, डिजिटल प्लेटफॉर्म के बढ़ते प्रभाव और पत्रकारों की जिम्मेदारियों पर भी चर्चा हुई। वक्ता ने छात्रों को नई तकनीकों और अलग-अलग स्टोरी फॉर्मेट को समझने की सलाह दी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें