जम्मू। जम्मू विश्वविद्यालय के जूलॉजी विभाग ने कंजर्वेशन, जलवायु परिवर्तन और सार्वजनिक स्वास्थ्य विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ किया।
सम्मेलन में देशभर के शिक्षाविद, शोधकर्ता और विद्यार्थी भाग ले रहे हैं। पर्यावरण मंत्री सतीश शर्मा मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने वैश्विक चुनौतियों से निपटने के लिए सहयोगात्मक शोध और नवाचार की आवश्यकता पर बल दिया। विश्वविद्यालयों को ज्ञान सृजन और सामाजिक परिवर्तन का केंद्र बताया। इस मौके पर 100 शोधकर्ताओं का संकलन भी जारी किया गया। गेस्ट ऑफ ऑनर प्रो. मनोज कुमार धर ने आयोजन की सराहना की। कीनोट स्पीकर प्रो. राकेश पांडे ने गुणवत्तापूर्ण शोध और डेटा विश्लेषण पर व्यापक प्रकाश डाला। विभागाध्यक्ष प्रो. सीमा लैंगर ने अतिथियों का स्वागत किया। ब्यूरो