फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: 32 केंद्रों पर शुरू हुई इग्नू की परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) की सत्रांत परीक्षाएं पहली दिसंबर से शुरू हो गईं जो 14 जनवरी को समाप्त होंगी। पूरे जम्मू संभाग में 32 केंद्रों पर 25 हजार से ज्यादा छात्र परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। इन परीक्षा केंद्रों में विशेष रूप से केंद्रीय जेल कोट भलवाल, जिला जेल अंबफला, जिला जेल उधमपुर और जिला जेल कठुआ में कैदियों के लिए और उत्तरी कमान उधमपुर में सैन्य कर्मियों के लिए बनाया गया एक-एक परीक्षा केंद्र शामिल है। परीक्षा दो पालियों में संपन्न होगी। क्षेत्रीय निदेशक डॉ. संदीप गुप्ता और सहायक निदेशक डॉ. जेबा के नेतृत्व में फ्लाइंग स्क्वायड टीम ने पहले दिन सोमवार को गवर्मेंट एमएएम कॉलेज, एसपीएमआर कॉलेज ऑफ कॉमर्स और केसी कॉलेज ऑफ एजुकेशन परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण किया। जांच में सब कुछ सही मिला। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें