जम्मू। जम्मू विश्वविद्यालय के आजीवन शिक्षा विभाग ने शनिवार को पलाैड़ा के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में संचार कौशल व कॅरियर पर एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम करवाया। जम्मू विश्वविद्यालय के विभाग की निदेशक डाॅ. प्रियंका शर्मा, स्कूल की प्रधानाचार्य शिखा मल्होत्रा ने छात्रों को कॅरियर के लिए परामर्श दिया। कहा कि अभी से ही उनको इस तरफ ध्यान देना होगा ताकि वह आगे और बेहतर तरीके से अपने भविष्य का चुनाव कर सकें। कार्यक्रम में 64 छात्रों ने भाग लिया। माैके पर डाॅ. रीवा खजूरिया, डाॅ. यशपॉल खजूरिया, डाॅ. शुभ्रा जमवाल मौजूद रहीं। ब्यूरो