आईआईएम में सामान्य प्रबंधन कार्यक्रम के समापन पर मौजूद संकाय सदस्य। श्रोत संस्थान
जम्मू। भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) जम्मू ने नेशनल हाइड्रो इलेक्ट्रिक पावर कारपोरेशन के लिए सामान्य प्रबंधन कार्यक्रम के दूसरे बैच का समापन कार्यक्रम करवाया। इसमें वक्ताओं ने नैतिक मूल्यों और समय प्रबंधन पर चर्चा की। प्रतिभागियों ने अपने विचार साझा किए। संस्थान की तरफ से उपलब्ध कराई गई पाठ्य सामग्री, व्यावहारिक ज्ञान पर बात की। एनएचपीसी संस्थान की तरफ से नैतिक उन्मुख, समस्या समाधान की सराहना हुई। छात्रों ने समय की पाबंदी के बीच शिक्षण, आवास व वातावरण की जानकारी दी। माैके पर डीन संकाय प्रो. जाबिर अली, डाॅ. प्रतीक माहेश्वरी, राजेश सिक्का, डाॅ. जगन्नाथ आदि मौजूद थे। ब्यूरो