फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रानी लक्ष्मीबाई का शौर्य व साहस हमेशा प्रेरणा देता रहेगा : डॉ. श्रुति

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। रानी लक्ष्मीबाई का अदम्य साहस और शौर्य हमेशा प्रेरणा देता रहेगा। रानी लक्ष्मीबाई : ए टाइमलेस सिंबल ऑफ वुमेन एम्पावरमेंट विषय पर आधारित व्याख्यान में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र जम्मू व कश्मीर की निदेशक श्रुति अवस्थी ने जन्म से लेकर युद्ध के मैदान तक रानी के अदम्य साहस से जुड़ी बातें साझा कीं। राष्ट्रीय अभिलेखागार से प्राप्त रिकॉर्ड का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि वह विद्रोहियों की सर्वश्रेष्ठ एवं सर्वाधिक साहसी सैन्य नेता थीं। उन्होंने विलियम हॉवर्ड रसेल का भी उद्धरण दिया जिन्होंने रानी को भारत की जोन ऑफ आर्क बताया। जम्मू विश्वविद्यालय के इतिहास विभाग की अध्यक्ष प्रो. सुमन जम्वाल ने 19वीं शताब्दी के मध्य से रानी लक्ष्मीबाई के कालजयी प्रभाव का उल्लेख किया। प्रो. दुष्यंत कुमार राय ने अपने संबोधन में भारत में नारी सशक्तीकरण के इतिहास में रानी लक्ष्मीबाई की निर्णायक भूमिका पर प्रकाश डाला। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें