फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: जेयू में रिसर्चर जर्नल के 21वें संस्करण का विमोचन

विज्ञापन
रिसर्चर का विमोचन करते जम्मू विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. उमेश राय व अन्य। स्रोत : विश्वविद्या
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. उमेश राय ने बुधवार को विश्वविद्यालय के प्रकाशन प्रकोष्ठ की ओर से प्रकाशित जर्नल रिसर्चर के 21वें संस्करण का विमोचन किया। उन्होंने इस प्रकाशन को शोध संस्कृति को मजबूत करने वाला बताया। कहा कि रिसर्चर एक द्विवार्षिक, डबल-ब्लाइंड पीयर-रिव्यूड पत्रिका है। यह विद्वानों को विज्ञान और प्रौद्योगिकी, सामाजिक विज्ञान, व्यवसाय अध्ययन और मानविकी जैसे विषयों में उच्च-गुणवत्ता वाले शोध साझा करने के लिए एक मंच प्रदान करती है। इस संस्करण में कुल 14 शोध पत्र शामिल किए गए हैं। इनमें विज्ञान और प्रौद्योगिकी के तीन, सामाजिक विज्ञान के चार, व्यवसाय अध्ययन के दो, जबकि कला एवं मानविकी के पांच शोधपत्र शामिल हैं। विमोचन समारोह में डीएन एकेडमिक अफेयर्स प्रो. जेपी सिंह जूरेल, रजिस्ट्रार डॉ. नीरज शर्मा, प्रो. नम्रता शर्मा, प्रो. कोमल नागर, डॉ. शशि प्रभा, डॉ. शालू सहगल, और डॉ. हरलीन कौर आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें