फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: लेक्चरर परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की जारी, 15 तक रखें पक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। स्कूली शिक्षा विभाग में सोशियोलॉजी और मैथ्स के लेक्चरर पद की शनिवार को हुई परीक्षा के बाद प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी गई है। इस आंसर-की को लेकर अपना पक्ष कल 13 अक्तूबर से लेकर आगामी 15 अक्तूबर को शाम पांच बजे तक रखा जा सकता है। जम्मू-कश्मीर लोक सेवा आयोग यानी जेकेपीएससी के परीक्षा नियंत्रक सचिन जम्वाल ने बताया कि अभ्यर्थी को आवेदन के साथ पांच सौ रुपये का भुगतान करना होगा। यदि उसे एक से अधिक प्रश्न के संबंध में शिकायत है तो प्रति प्रश्न पांच सौ रुपये चुकाने होंगे। किसी अभ्यर्थी की ओर से कोई दावा न मिलने की स्थिति में इसी आंसर-की को अंतिम माना जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें