फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: आईआईएम जम्मू में बिजनेस एनालिटिक्स सीखेंगे ग्रेटर नोएडा के छात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) जम्मू में आईटीएस इंजीनियरिंग कॉलेज ग्रेटर नोएडा के एमबीए छात्र बिजनेस एनालिटिक्स के गुर सीखने पहुंचे हैं। वे यहां बिजनेस एनालिटिक्स का सर्टिफिकेशन कोर्स करेंगे। इससे पहले वेदांत एमडीपी केंद्र में कोर्स का उद्घाटन आईआईएम के निदेशक डॉ. बीएस सहाय ने किया। उन्होंने इन छात्रों से परिचय भी प्राप्त किया। इससे पहले इन छात्रों को आईआईएम कैंपस का भ्रमण कराया गया। इस मौके पर आईआईएम के कार्यकारी शिक्षा और परामर्श के अध्यक्ष प्रो. संजीव पाठक, कार्यक्रम निदेशक डॉ. यशोदा देवी, डॉ. विजया प्रभागर मुरुगेसन आदि उपस्थित थे। आईटीएस से कोर्स के लिए 30 छात्रों के साथ ही दो संकाय सदस्य डॉ. दीपक कुमार और डॉ. शालू त्यागी भी आईआईएम पहुंचे हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें