केंद्रीय विश्वविद्यालय जम्मू में स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा में हुए कार्यक्रम। स्रोत: विश्वविद्या
जम्मू। केंद्रीय विश्वविद्यालय जम्मू में 17 सितंबर से चल रहे स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े का वीरवार को समापन हो गया। इस दौरान स्थानीय निवासियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। इसके क्रियान्वयन चरण का भी गांधी जयंती के दिन शुभारंभ हुआ। यह चरण आगामी 31 अक्तूबर तक चलेगा। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. संजीव जैन, रजिस्ट्रार प्रो. यशवंत सिंह, प्रो. ऋचा कोठारी, प्रो. दीपक पठानिया, प्रो. ऋतु बक्शी, डॉ. नीता रानी, डॉ. श्वेता यादव, डॉ. विनय कुमार, डॉ. अंकित टंडन, डॉ. सुजाता कुंदन, डॉ. प्रिन्सी गुप्ता, डॉ. मानवी राजपूत, डॉ. सुस्मिता एक्का, डॉ. अशोक कुमार, डॉ. मिस्बाह, डॉ. हर्नीत कौर, डॉ. जसविंदर सिंह, डॉ. अनुराधा, डॉ. अश्वनी कुमार, डॉ. रत्नेश कुमार यादव, डॉ. विशाल, डॉ. वंदना शर्मा, डॉ. मोहन गालगोतरा, डॉ. अमिता गुप्ता, मनीष प्रकाश, फतेह लाल भील, डॉ. राजन बडयाल आदि का सहयोग रहा। ब्यूरो