वक्ताओं ने छात्रों से ऊंची सीटीसी के पीछे भागने के बजाय करियर स्थिरता पर जोर देने को कहा
शून्य : द साइलेंट पावर बिहाइंड पर्पसफुल लीडरशिप किताब का प्री-लांच भी
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। भारतीय प्रबंधन संस्थान यानी आईआईएम के जगती परिसर स्थित मंडपम ऑडिटोरियम में एक चल रहे एचआर कॉन्क्लेव 8.0 का रविवार को समापन हो गया। इस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि आईआईएम जम्मू के निदेशक प्रो. बीएस सहाय ने शिरकत की। कहा कि आईआईएम में 20 फीसदी कक्षाएं उद्योगों से जुड़े विशेषज्ञ लेंगे।प्रो. बीएस सहाय ने पीपुल-फर्स्ट ऑर्गनाइजेशन: कल्चर, कैपेबिलिटी एंड चेंज विषय पर भी अपनी बात रखी और हाइब्रिड कार्यस्थल संस्कृति निर्माण, टैलेंट मार्केट आदि पर चर्चा की। इस दौरान पैनासोनिक इंडिया की ग्रुप हेड डॉ. जिया कौंडल की पुस्तक शून्य: द साइलेंट पावर बिहाइंड पर्पसफुल लीडरशिप का प्री-लॉन्च था। समारोह में डेंटसु इंटरनेशनल के सीपीओ, दक्षिण एशिया उन्मेष पवार ने छात्रों से ऊंची सीटीसी के पीछे भागने के बजाय स्थिर करियर बनाने पर फोकस करने को कहा। इस दौरान आईआईएम के डीन रिसर्च प्रो. जाबिर अली, डीन एकेडमिक अफेयर्स प्रो. नितिन उपाध्याय, प्लेसमेंट हेड डॉ. महेश गडेकर, प्रो. संजय गुप्ता आदि उपस्थित थे।