फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: वाद-विवाद प्रतियोगिता में छात्राओं ने रखे विचार

विज्ञापन
वाद विवाद प्रतियोगिता के बाद प्रतिभागी, एसएचओ और स्कूल स्टाफ। विज्ञ​प्ति
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। जीजीएमएचएस स्कूल मुबारक मंडी (जम्मू) के वेलबीइंग हाउस ने पक्का डंगा थाना पुलिस के सहयोग से शांति व सद्भाव बनाए रखने में युवाओं की भूमिका विषय पर एक वाद-विवाद प्रतियोगिता करवाई गई। कार्यक्रम स्कूल की प्रधानाचार्य नीलम कुमारी शर्मा के मार्गदर्शन में हुआ। प्रतियोगिता में छात्राओं ने उत्साह और आत्मविश्वास के साथ भाग लिया। प्रतिभागियों ने शांति, सांप्रदायिक सौहार्द, परस्पर सम्मान और राष्ट्रीय अखंडता को बढ़ावा देने में युवाओं के योगदान पर विचार रखे। मुख्य अतिथि पक्का डंगा थाना प्रभारी राकेश मन्नी ने समाज में शांति और भाईचारे के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने युवाओं को राष्ट्र की असली ताकत बताते हुए उन्हें जिम्मेदार नागरिक और शांति दूत बनने के लिए प्रेरित किया। प्रधानाचार्य ने छात्राओं को दैनिक जीवन में एकता, सहनशीलता और करुणा के मूल्यों को अपनाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी में सकारात्मक सामाजिक बदलाव लाने और एक शांतिपूर्ण राष्ट्र के निर्माण की अदभुत क्षमता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें