फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: स्काॅस्ट, क्लस्टर विवि और जेयू के बीच दो पाठ्यक्रम के लिए समझौता

विज्ञापन
समझाैते पर हस्तक्षर के दाैरान उप​स्थित कुलपति प्रो. उमेश राय और प्रो. केएस चंद्रशेखर व अन्य।विज - फोटो : Archive
विज्ञापन
फोटो:
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जम्मू विश्वविद्यालय ने क्लस्टर विश्वविद्यालय जम्मू और शेर-ए-कश्मीर कृषि विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (स्काॅस्ट) जम्मू के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। यूजीसी की गाइड लाइंस और राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत जम्मू के छात्र अब एक साथ दो शैक्षणिक पाठ्यक्रम पूरा कर सकेंगे। समझौते के तहत मुख्य संस्थानों में नियमित स्नातक या स्नातकोत्तर कर रहे पात्र छात्रों को जम्मू विश्वविद्यालय के सेंटर फॉर डिस्टेंस एंड ऑनलाइन लर्निंग के माध्यम से ओडीएल या ऑनलाइन मोड में 20 स्वीकृत पाठ्यक्रमों में से एक अतिरिक्त कोर्स करने का अवसर मिलेगा। इसके तहत सीडीओई में प्रवेश लेने वाले छात्रों को माइग्रेशन सर्टिफिकेट जमा करने की आवश्यकता नहीं होगी। छात्र अपने मूल संस्थान में नामांकित रहते हुए ही दूसरा कोर्स जारी रख सकेंगे। प्रवेश प्रक्रिया को सरल बनाया गया है, जिसके लिए आवश्यक दस्तावेज और वर्तमान में पढ़ाई का प्रमाण देना होगा। कार्यक्रम में जम्मू विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. उमेश राय और क्लस्टर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. केएस चंद्रशेखर की उपस्थिति में तीनों विश्वविद्यालयों के कुलसचिव डॉ. नीरज शर्मा, डॉ. अनिल कुमार और अंकुर महाजन ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए। प्रो. उमेश राय ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य छात्रों को बहुविषयक शिक्षा, कौशल विकास और व्यापक अवसर प्रदान करना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें