फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: जिंद्राह के विद्यार्थियों ने किया आईआईटी का भ्रमण

विज्ञापन
छात्रों ने किया आईआईटी का भ्रमण
विज्ञापन
जम्मू। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) जम्मू के आउटरीच विभाग ने कृताश क्लब के सहयोग से बुधवार को केंद्रीय विद्यालय जिंद्राह और राजकीय माध्यमिक विद्यालय जिंद्राह के विद्यार्थियों के लिए स्वास्थ्य एवं स्वच्छता पर जागरूकता कार्यक्रम करवाई। इसमें प्रयोगशाला भ्रमण और करियर मार्गदर्शन पर सत्र हुए। इसमें 150 छात्र और शिक्षक मौजूद रहे। आईआईटी जम्मू की चिकित्सा अधिकारी डॉ. करुणिका शर्मा ने 14-18 वर्ष की आयु की छात्राओं के लिए मासिक धर्म स्वास्थ्य और स्वच्छता पर एक जागरूकता सत्र आयोजित किया। बच्चों ने आईआईटी जम्मू की रसायन विज्ञान प्रयोगशाला और यांत्रिक कार्यशाला का अवलोकन किया। कार्यक्रम में आईआईटी जम्मू के निदेशक प्रो. मनोज सिंह गौड़, आउटरीच एवं कौशल विकास की डीन प्रो. मीनाक्षी राजीव, कृताश क्लब की पीआईसी डॉ. संचिता श्रीवास्तव, आउटरीच के एसोसिएट डीन डॉ. समीर केएसपी और आउटरीच विभाग की प्रोजेक्ट एसोसिएट ज्योति कौल मौजूद रहीं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें