फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: निबंध, संगोष्ठी, स्वच्छता अभियान और रन फॉर यूनिटी में छात्रों ने दिखाया जोश

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। सरकारी शिक्षा महाविद्यालय (जीसीओई) जम्मू में शुक्रवार को लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती धूमधाम से मनाई गई। आयोजन की शुरुआत 27 अक्तूबर को निबंध लेखन प्रतियोगिता से हुई। इसका विषय राष्ट्र सर्वोपरि पटेल से मोदी तक था। 28 अक्तूबर को स्वदेशी केवल नीति नहीं सोच है विषय पर संगोष्ठी करवाई गई। इसमें स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग और आत्मनिर्भर भारत के महत्व पर चर्चा हुई। 30 अक्तूबर को बरदो-ली से भारत तक जन सशक्तीकरण की पटेल यात्रा विषय पर व्याख्यान हुआ। कार्यक्रमों का समापन शुक्रवार को स्वच्छता अभियान, चित्रकला और रन फॉर यूनिटी के साथ हुआ। सभी ने एकता और देश निर्माण की शपथ ली। सभी कार्यक्रम कॉलेज की प्राचार्य डॉ. ज्योति परिहार और एनएसएस इकाई की प्रभारी डॉ. शुभ्रा जमवाल के नेतृत्व में संपन्न हुए। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें