विश्व एनेस्थीसिया दिवस पर जम्मू मेडिकल कालेज मेंआयोजित कार्यक्रम में सम्मानित किए गए डाक्टर। श्
- जीएमसी में विश्व एनेस्थीसिया दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन
- 50 से अधिक संकाय स्नातकोत्तर के छात्रों ने लिया भाग
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जीमएसी जम्मू में विश्व एनेस्थीसिया दिवस पर शुक्रवार को कार्यक्रम हुआ। इसमें 150 से अधिक संकाय स्नातकोत्तर के छात्रों ने भाग लेकर टीम भावना के साथ कार्य करने का संकल्प लिया। विद्यार्थियों ने नृत्य, संगीत, प्रश्नोत्तरी व अन्य गतिविधियों में प्रतिभा दिखाई। आईएसए जम्मू के महासचिव डाॅ. उपदेश कुमार ने कहा कि आईएसए जम्मू की स्थापना 1993 में की गई थी। स्थापना के बाद से जम्मू में आयोजित हुआ यह पहला सांस्कृतिक दिवस था। डाॅ. मुक्ता जितेंद्र को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड प्रदान किया गया। डाॅ. राजेश महाजन, डाॅ. रक्षा कुंडल, डाॅ. रोहित लाहौरी और डाॅ. माधवन कुमार रामचंद्रन को जेएसए प्रशंसा पुरस्कार दिया गया। डाॅ. लाफी भान को जेएसए पब्लिक अवेयरनेस अवार्ड से सम्मानित किया गया। डाॅ. अनीशा गुप्ता को जेएसए यंग टैलेंट अवार्ड मिला। माैके पर डाॅ. डीएस चाढ़क, डाॅ. सत्यदेव गुप्ता, डाॅ. गुरमीत सिंह रीन, डाॅ. मुक्ता जितेंद्र सहित अन्य मौजूद थे।