फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: दूरस्थ एवं ऑनलाइन शिक्षा निदेशालय में बीएड डिग्री के दाखिले शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जम्मू। दूरस्थ एवं ऑनलाइन शिक्षा निदेशालय (जम्मू विश्वविद्यालय) में दो वर्षीय बीएड डिग्री कार्यक्रम के दाखिले शुक्रवार को शुरू हो गए। निदेशालय की साइट पर आवेदन पत्र का प्रारूप उपलब्ध है, जिसे डाउनलोड कर 500 रुपये के साथ आवेदन कर सकते हैं। शैक्षणिक योग्यता (स्नातक) सामान्य वर्ग में 50 फीसदी और आरक्षित वर्ग में 45 फीसदी अंक जरूरी हैं। जिन अभ्यर्थियों ने शिक्षा और एलिमेंट्री एजुकेशन में डिप्लोमा किया है, उन्हें दाखिले में प्राथमिकता दी जाएगी। 25 अक्तूबर तक ऑनलाइन फॉर्म उपलब्ध रहेगा। कई वर्षों से निदेशालय बीएड करवा रहा है। इसका अधिकांश लाभ उन अभ्यर्थियों को मिल रहा है, जो अध्यापक समेत किसी पेशे से जुड़े हैं या आर्थिक रूप से कमजोर होने की वजह से नियमित दाखिला लेने में सक्षम नहीं हैं। वे घर से पढ़ाई कर डिग्री पूरी कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें