- प्राचार्य की अनुमति के बिना अवकाश पर नहीं जा सकेगा कोई भी कर्मचारी
संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। क्लस्टर विश्वविद्यालय के तहत एमएएम कॉलेज जम्मू में सुबह 9 से शाम 5 बजे तक स्टाफ परिसर में ही रहेगा। साढ़े 9 बजे गेट बंद कर दिया जाएगा। शाम साढ़े 4 बजे गेट खोल दिया जाएगा।
कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर गुरदेव सिंह रुकवाल की ओर से प्रबंधन को निर्देश दिया है। निर्देश में बताया गया है कि सभी कॉलेज के शिक्षक, गैर शिक्षक और संविदा पर नियुक्त शिक्षकों को निर्धारित समय के भीतर वर्किंग-डे में परिसर में प्रवेश करना होगा। बिना अनुमति के कोई भी कर्मचारी अवकाश पर नहीं जा सकेगा। नियम का पालन करना प्रत्येक के लिए अनिवार्य है। इसके अलावा बताया गया है कि पहले, तीसरे और पांचवें सेमेस्टर के छात्रों को भी वर्दी पहनकर कॉलेज जाना होगा। साथ ही कॉलेज की ओर से जारी किया गया पहचान पत्र भी उन्हें साथ रखना होगा।बिना कार्य और वर्दी के छात्रों को गेट से अंदर जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। कक्षाओं में भी शामिल नहीं हो सकेंगे।
- छात्रों को वर्दी में यह पहनना होगा
छात्राों को सलवार, सलवार कमीज और दुपट्टा (सिवट) और छात्रों को सफेद कमीज और काली पेंट पहननी होगा।सर्दी के मौसम में काली स्वेटर और ब्लेजर पहनने का निर्देश दिया गया है। अपनी मर्जी से कॉलेज में जाने की किसी को भी अनुमति नहीं होगी। छात्रों को पूरा तरह से निर्देश का पालन करने के लिए कहा गया है।