फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: लेह 4 जेएनवी कारगिल में स्कूल मृदा स्वास्थ्य कार्यक्रम पर प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
कारगिल। कृषि विभाग कारगिल ने सोमवार को पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय खुंबाथांग (कारगिल) में स्कूल मृदा स्वास्थ्य कार्यक्रम पर एक दिवसीय अभिविन्यास सह प्रशिक्षण कार्यक्रम करवाया। विभागीय अधिकारियों और केवीके-1 कारगिल के विशेषज्ञों ने स्कूल के छात्रों व शिक्षकों को मृदा स्वास्थ्य के महत्व, रखरखाव, एसएचसी मोबाइल एप के उपयोग, मिट्टी की उर्वरता, उत्पादकता के महत्व और कारगिल जिले में मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना के कार्यान्वयन व सफलता पर प्रशिक्षण दिया। जेएनवी स्कूल खुंबाथांग राष्ट्रीय स्तर पर स्कूल मृदा स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत कृषि और किसान कल्याण निदेशालय, भारत सरकार द्वारा किए गए स्कूलों में से एक है। स्कूल को वर्ष 2024-25 के दौरान कारगिल जिले में मिट्टी के नमूने एकत्र करने, विश्लेषण करने और मृदा स्वास्थ्य कार्ड बनाने के लिए लक्ष्य आवंटित किए गए हैं। प्रशिक्षण सत्र के अलावा छात्रों को खेतों से मिट्टी के नमूने एकत्र करने की विधि और जियो-टैगिंग, किसान पंजीकरण, फसल चयन, परीक्षण परिणाम प्रविष्टि, प्रत्येक नमूने के लिए मृदा स्वास्थ्य कार्ड बनाने के लिए मोबाइल एप का उपयोग करना भी दिखाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें