फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: कश्मीर संभाग के 23 स्कूलों का जोन बदला, इस बार परीक्षाएं साॅफ्ट जोन में

विज्ञापन
विज्ञापन
- जेके बोस ने जारी की अधिसूचना, कुलगाम, अनंतनाग व बडगाम के स्कूल शामिल
विज्ञापन

- मार्च में होंगी परीक्षाएं
अमर उजाला ब्यूरो

जम्मू। कश्मीर संभाग के तीन जिलों के स्कूलों के जोन में बदलाव किया गया है। कुलगाम, अनंतनाग और बडगाम जिले के 23 स्कूलों को हार्ड जोन से हटाकर साफ्ट जोन की श्रेणी में रखा गया है। यानी, शैक्षणिक सत्र 2024-25 में इन स्कूलों में वार्षिक परीक्षाएं साॅफ्ट जोन के स्कूलों के साथ होंगी।
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर स्कूल शिक्षा बोर्ड ने इसको लेकर अधिसूचना जारी की है। इसमें सबसे ज्यादा 21 स्कूल कुलगाम जिले के जोन धामल हांजीपोरा के हैं, जबकि अनंतनाग और बडगाम जिले का एक-एक स्कूल है। इन स्कूलों की बोर्ड परीक्षाओं के साथ स्कूली स्तर पर होने वाली परीक्षा साॅफ्ट जोन के स्कूलों के साथ होंगी। यहां परीक्षाएं अब मार्च में होंगी। बता दें कि ये स्कूल साॅफ्ट जोन के मानदंड में आते थे, लेकिन उन्हें हार्ड जोन में रखा गया था। इससे इनमें पढ़ने वाले बच्चों को मजबूरन हार्ड जोन के साथ परीक्षाएं देनी पड़ती थीं। 2022 में एक सम्मान शैक्षणिक कैलेंडर लागू होने के बाद स्कूल शिक्षा विभाग ने स्कूलों को हार्ड और साॅफ्ट जोन में बांटा था। भौगोलिक क्षेत्र के आधार पर स्कूलों को जोन में बांटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें