फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: व्यावसायिक शिक्षा का बढ़ेगा दायरा, इस सत्र में 523 नई लैब शुरू होंगी

विज्ञापन
विज्ञापन
वर्तमान में प्रदेश के सरकारी स्कूल 803 वोकेशनल लैब, 15 ट्रेडों में हो रही पढ़ाई
विज्ञापन

- अगले पांच साल में 1910 लैब खोलने का लक्ष्य
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। सरकारी स्कूलों में अब व्यावसायिक शिक्षा को मुख्यधारा में लाया जा रहा है। विद्यार्थियों को अब उनके क्षेत्र के अनुसार स्कूलों में रोजगार परक शिक्षा दी जा रही, जिससे वह स्कूल स्तर से ही अलग-अलग क्षेत्रों में दक्ष बन रहे हैं। जम्मू-कश्मीर स्कूल शिक्षा विभाग भी व्यावसायिक शिक्षा का दायरा बढ़ा रहा है। वर्तमान में सरकारी स्कूलों में 803 वोकेशनल लैब चल रही हैं। शैक्षणिक सत्र 2024-25 में 523 लैब शुरू करने की तैयारी है, जबकि अगले पांच साल में 1910 लैब शुरू की जाएंगी। जम्मू-कश्मीर के स्कूलाें कक्षा छह से आठवीं तक प्री- वोकेशनल जबकि नौवीं से 12वीं तक वोकेशनल शिक्षा दी जा रही हैं। 15 विभिन्न ट्रेडों में बच्चों को वोकेशनल शिक्षा दी जा रही हैं। इसमें रिटेल, पर्यटन, आईटी जैसे ट्रेड के प्रति बच्चों का सबसे ज्यादा रुझान है। 1900 के करीब वोकेशनल ट्रेनर बच्चों को रोजगार परक शिक्षा दे रहे हैं। व्यावसायिक शिक्षा के मुख्यधारा में आने का लाभ बच्चों के साथ-साथ पढ़ने लिखे युवाओं को मिल रहा है। उनके लिए रोजगार के नए अवसर पैदा हो रहे हैं। इस साल बैंकिंग ट्रेड भी पढ़ाया जा रहा है। नए कोर्स शुरू होने से विद्यार्थी अपनी रुचि के अनुसार पढ़ाई कर सकेंगे। उन्हें ये निर्धारित करने का अवसर मिलेगा की व भविष्य में किस विषय में पढ़ाई करे। स्कूल शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव पीयूष सिंगला ने कहा कि इस 2024-25 शैक्षणिक सत्र में 523 वोकेशनल लैब शुरू करने की योजना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें