फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: चार साल में 61 होनहारों ने यूपीएससी परीक्षा में लहराया परचम

विज्ञापन
विज्ञापन
नेशनल सिविल सर्विसेज डे आज : 2022 में जम्मू-कश्मीर के 16 तो 2023 में 12 उम्मीदवारों ने सफलता पाई
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

जम्मू। कभी पत्थरबाजी, गोलीबारी और हिंसा के लिए जाना जाने वाले जम्मू-कश्मीर अब विकास के साथ-साथ शिक्षा के क्षेत्र में भी आगे बढ़ रहा है। प्रदेश से बड़ी संख्या में युवा देश की सबसे प्रतिष्ठत संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की परीक्षा में सफलता हासिल करने के लिए जाने जाते हैं।

इस परीक्षा में प्रदेश के युवा अपना परचम लहरा रहे हैं। 2019 से 2023 तक की बात करें तो इन चार वर्षों में प्रदेश के 61 प्रतिभाशाली युवाओं ने यूपीएससी में सफलता हासिल की है। जम्मू-कश्मीर के युवाओं का सिविल सेवक बनने के प्रति रुझान बढ़ रहा है। यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा 2019-2020 में 16 युवाओं का चयन हुआ था। वहीं, 2020 में दस युवाओं ने परीक्षा में सफलता हासिल की थी। यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा 2021 में जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के सात युवाओं का चयन हुआ था। सिविल सेवा परीक्षा 2022 में जम्मू-कश्मीर के 16 उम्मीदवार सफल रहे थे। ऐसा पहली बार हुआ है जब इतनी संख्या में स्थानीय युवाओं ने सिविल सेवा परीक्षा में कामयाबी हासिल की। हाल ही में जारी यूपीएससी 2023 के परिणाम में प्रदेेश से 12 युवाओं ने सफलता पाई। इसमें 2022 की जेकेएएस टॉपर अनमोल राठौड़ ने सातवां स्थान हासिल किया है।
विज्ञापन


2020 की परीक्षा में नौ युवा हुए सफल : इस वर्ष टॉप 500 रैंक में जम्मू-कश्मीर के छह युवा शामिल थे। जम्मू के सुचित्तर शर्मा ने 146वां रैंक, मोहम्मद आकिब (205), वसीम अहमद भट्ट (255), शिवियां हंगलू (261), सारा अशरफ 316, अल्ताफ मोहम्मद शेख (545), इकबाल रसूल डार (611), अमीर बशीर (625), माजिद इकबाल खान ने 738वां रैंक हांसिल किया था।

2021 में सात होनहारों ने लहराया परचम : डोडा (ठाठरी) के अंजीत सिंह ने 550वां रैंक भद्रवाह के असरार अहमद किचलू ने 287वां और पुंछ के मोहम्मद शब्बीर ने अपने पहले प्रयास में परीक्षा उत्तीर्ण कर 419वां रैंक हासिल किया। इसके अलावा जम्मू संभाग के पार्थ गुप्ता (72वां रैंक), नमनीत सिंह (436वां रैंक), शिवानी जरंगाल (300वां रैंक) और बिश्नाह के द्वारिका गांधी ने 412वां रैंक हासिल कर परीक्षा पास की।

2022 की परीक्षा में वसीम को सातवां स्थान

अनंतनाग के वसीम अहमद भट ने परीक्षा में ऑल इंडिया 7वां रैंक प्राप्त किया। इसी तरह पुंछ की परसनजीत कौर ने 11वां स्थान हासिल किया है। वहीं, कठुआ के नितिन ने 32वां, नवीद असन भट ने 82वां, जम्मू के अर्जुन गुप्ता ने 228वां, मनन भट ने 231वां, मिनाली बिजोत्रा ने 134वां, जम्मू के मोहम्मद इरफान ने 476वां, जम्मू के रूपनगर के निरवंशु हंस ने 811वां और उधमपुर के आदेश बसनोत्रा ने 888वां रैंक हासिल किया।
विज्ञापन


2023 में अनमोल ने हासिल किया सातवां रैंक

जम्मू-कश्मीर से 12 अभ्यार्थियों का चयन हुआ है। इनमें अनमोल राठौड़ ने 7वां रैंक हासिल किया है। अर्जुन गुप्ता ने 32वां रैंक, मनन भट ने 88वां, हरनीत सिंह सुदन ने 177, मोहम्मद हारिस मीर ने 369वां, अपराजिता आर्यन ने 381वां, गुलाम मया दीन ने 388वां, स्वर्ण शर्मा ने 412वां, सीरत बाजी ने 516वां और दिनेश कुमार ने 1003वां और अभिनंदन सिंह ने 549वां रैंक हासिल किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें