फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: ग्राफ, कोडिंग सिद्धांत सहित गणित से जुड़ी की समस्याओं पर मंथन

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। केंद्रीय विश्वविद्यालय जम्मू के गणित विभाग की ओर से गणित में हालिया प्रगति विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया। बुधवार को सम्मेलन का आगाज विश्वविद्यालय के सतीश धवन अंतरिक्ष विज्ञान केंद्र में हुआ। विभाग के प्रमुख प्रोफेसर अजय कुमार शर्मा ने सम्मेलन में प्रतिनिधियों, युवा शोधकर्ताओं और छात्रों का स्वागत किया। आईआईएसईआर मोहाली के प्रोफेसर चंचल कुमार मुख्य अतिथि थे, विभाग के संस्थापक सदस्यों में से एक प्रोफेसर एसडी शर्मा सम्मानित अतिथि थे, आईआईटी दिल्ली के प्रोफेसर रितुमोनी सरमा विशेष अतिथि थे। सम्मेलन में चार शैक्षणिक सत्र थे, जिनमें दस वक्ताओं ने शोध के लिए एलजेबरा, विश्लेषण, संयोजन विज्ञान, ग्राफ सिद्धांत, कोडिंग सिद्धांत और क्रिप्टोग्राफी के क्षेत्रों में समस्याओं पर चर्चा की। सम्मेलन के पहले दिन युवा शोधकर्ताओं ने विशेषज्ञों के साथ बातचीत की और अपने रुचि के क्षेत्रों में आगे के शोध के लिए दिशा-निर्देशों पर चर्चा की। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें