Zojila Pass on Srinagar-Kargil-Leh Road
- फोटो : संवाद
प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के युवाओं के लिए अच्छी खबर है। अब उन्हें परीक्षा देने के लिए जम्मू, श्रीनगर नहीं आना पड़ेगा। वे कारगिल में परीक्षा दे सकेंगे। संघ लोक सेवा आयोग ने यूपीएसी, एनडीए, आईएफएस जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए परीक्षा केंद्र कारगिल में होगा।
इसके साथ ही सएपीएफ की परीक्षा के लिए केंद्र लेह और कारगिल में इसी साल से होगा। लद्दाख प्रशासन ने इसकी सिफारिश की थी। इसके बाद संघ लोक सेवा आयोग के सचिव ने इसको मंजूरी दी है। इस साल 26 मई को सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा के लिए पहली बार परीक्षा केंद्र कारगिल में होगा।