फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: जेयू की टीम ने डीयू में डिजाइन योर डिग्री प्रोग्राम पर की चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। दिल्ली विश्वविद्यालय के क्लस्टर इनोवेशन सेंटर के चार दिवसीय संकाय विकास कार्यशाला में जम्मू विश्वविद्यालय ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप शिक्षा को आगे बढ़ाने पर विचार रखे।
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर उच्च शिक्षा परिषद के उपाध्यक्ष प्रो. दिनेश सिंह ने कार्यशाला के उद्देश्यों और क्षेत्र में शिक्षा के भविष्य को आकार देने पर विचार व्यक्त किए। जम्मू विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. उमेश राय ने नवोन्मेषी डिजाइन योर डिग्री प्रोग्राम पर चर्चा की। क्लस्टर यूनिवर्सिटी जम्मू के कुलपति प्रो. बेचन लाल ने यूनिवर्सिटी में डिजाइन योर डिग्री प्रोग्राम के कार्यान्वयन पर प्रकाश डाला। उन्होंने नवाचार और छात्र केंद्रित शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए उच्च शिक्षा संस्थानों के सहयोगात्मक प्रयासों को रेखांकित किया। दिल्ली विश्वविद्यालय में क्लस्टर इनोवेशन सेंटर के संस्थापक निदेशक प्रो. एम.एम चतुर्वेदी ने केंद्र की नवीन प्रथाओं पर केस स्टडी प्रस्तुत की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें