फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: वाद विवाद प्रतियोगिता में भाग लेने वाले बच्चों को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

पीसीसी ने शहर के विभिन्न स्कूलों में प्रतियोगिताओं का किया आयोजन
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। अंतरराष्ट्रीय स्वच्छ वायु दिवस वीरवार को मनाया गया। जम्मू-कश्मीर पीसीसी ने शहर के विभिन्न स्कूलों के छात्रों के बीच वाद-विवाद और पेंटिंग प्रतियोगिताओं का आयोजन किया। कार्यक्रम में भाग लेने वाले बच्चों के साथ ही शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम औद्योगिक एसोसिएशन के सहयोग से खुनमोह में जम्मू-कश्मीर प्रदूषण नियंत्रण समिति द्वारा आयोजित किया गया। जिसमें बताया गया कि प्रतिवर्ष सात सितंबर को अंतरराष्ट्रीय स्वच्छ वायु दिवस मनाया जाता है। जम्मू-कश्मीर प्रदूषण नियंत्रण समिति के अधिकारियों, पर्यावरणविदों और औद्योगिक इकाई धारकों ने भाग लिया। कार्यक्रम में जेके पीसीसी के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। पर्यावरण संरक्षण को लेकर बच्चों द्वारा बनाई गई पेंटिंग प्रदर्शित की गई। बसोहली स्कूल के निदेशक एमके वडेरा ने सभी बच्चों को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें