फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: जी-20 की मेजबानी से भारत में नजर आ रहे कई बदलाव

विज्ञापन
स्कॉस्ट जम्मू में यूनिनर्सिटी कनेक्ट के तहत व्याख्यान और पुरस्कार वितरण कार्यक्रम आयोजित
विज्ञापन
स्कॉस्ट जम्मू में करवाया व्याख्यान और पुरस्कार वितरण समारोह
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। भारत में जी-20 शिखर सम्मेलन से कई बदलाव हुए हैं। देश को वैश्विक अर्थव्यवस्था में स्थान मिला है। आर्थिक संकट से लेकर कई वैश्विक समस्याओं का समाधान निकालने में जी-20 की अहम भूमिका रही है। ऊर्जा, डिजिटल परिवर्तन, जलवायु निधि और सतत विकास में तेजी आई है। ये बातें विदेश मंत्रालय के पूर्व सचिव संजय भट्टाचार्य ने मंगलवार को स्कॉस्ट जम्मू में पुरस्कार वितरण समारोह में कहीं। डॉ. त्रिलोचन महापात्र कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रहे। मुख्य अतिथि ने जलवायु-स्मार्ट दृष्टिकोण के महत्व के बारे में विचार व्यक्त किए। विश्वविद्यालय के वीसी प्रो. बीएन त्रिपाठी ने जी-20 यूनिवर्सिटी कनेक्ट के बारे में विचार व्यक्त किए। वीसी ने टिकाऊ कृषि की आवश्यकता को रेखांकित किया और क्षेत्र की क्षमता के बारे में जानकारी दी। छात्रों ने संबंधित विषय पर प्रश्न पूछकर अपनी आशंकाओं को दूर किया।
विज्ञापन

-
पोस्टर मेकिंग में यशवी और निबंध
लेखन में गुरनेर कौर ने मारी बाजी

विद्यार्थियों के बीच पोस्टर मेकिंग, निबंध लेखन, प्रश्नोत्तरी और रंगोली प्रतियोगिता करवाई गई। विभिन्न कॉलेजों के छात्रों ने इन गतिविधियों में प्रतिभा दिखाई। पोस्टर मेंकिंग में यशवी शर्मा ने पहला, निबंध लेखन में गुरनेर कौर ने पहला और रंगोली प्रतियोगिता में विजय ने पहला स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें