फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उच्च शिक्षा के क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव लाएगा डिजाइन योर डिग्री प्रोग्राम : वीसी

विज्ञापन
जम्मू विवि में मीडिया को संबोधित करते वीसी
विज्ञापन
दो साल का फांउडेशनल कोर्स पूरा करने के बाद स्वतंत्र रूप से किसी एक क्षेत्र का चयन करेंगे छात्र
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। डिजाइन योर डिग्री यूजी प्रोग्राम उच्च शिक्षा के क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव लाएगा। साथ ही छात्रों में शैक्षणिक आकांक्षाओं को पूरा करने में उनकी सहायता भी करेगा। ये बातें जम्मू विश्वविद्यालय के वीसी प्रो. उमेश राय ने कहीं। वह वीरवार को ब्रिगेडियर राजेंद्र सिंह सभागार में प्रेसवार्ता में बोल रहे थे। वीसी ने विचारक और लेखक विनोबा भावे का उदाहरण देते हुए कहा कि जीवन सबसे बड़ा शिक्षक है। अनुभवों, चुनौतियों और बातचीत के माध्यम से कई अधिक सीखा जा सकता है। अब कक्षा की चहारदीवारियों तक सीमित रहने का समय नहीं है। यह कार्यक्रम छात्रों को व्यक्तिगत, अंतः विषय सीखने का अनुभव तैयार करने का एक उल्लेखनीय अवसर प्रदान करेगा। अंग्रेजी विभाग में एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. सदफ शाह ने कार्यक्रम के दौरान डिजाइन योर डिग्री कार्यक्रम पर एक विस्तृत पावर प्वाइंट प्रस्तुति दी। उन्होंने कार्यक्रम के उद्देश्यों, संरचना, लाभों और शिक्षा के भविष्य को फिर से परिभाषित करने के बारे में विचार रखे। मौके पर प्रो. नरेश पाधा, प्रो. प्रकाश अंताल, प्रो. राहुल गुप्ता, भी उपस्थित रहे। गणित विभाग के अध्यक्ष प्रो. कुलदीप सिंह चाढ़क ने कहा कि इस शैक्षणिक यात्रा के दौरान छात्रों की सहायता करने के लिए योजना बनाई गई है। छात्रों को पूरा समर्थन किया जाएगा।एसआईआईईडीसी की निदेशक प्रो. अलका शर्मा ने कहा कि वर्तमान सत्र के लिए 20 अगस्त को प्रवेश परीक्षा ली जाएगी। इसके लिए 40 सीटें निर्धारित की गई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें