- संबंधित क्षेत्रों के विशेषज्ञों को बुलाकर छात्रों को तैयार किया जाएगा
संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। आईआईटी जम्मू में छह महीने के भीतर 20 से अधिक विभिन्न प्रकार के स्टार्टअप शुरू किए जाएंगे। संस्थान में स्टार्टअप के लिए राशि आई है। रूपरेखा समेत शुरू करने की अन्य तैयारियां भी पूरी गई हैं। अभी संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों को बुलाना बाकी है। जल्द समय निर्धारित कर विशेषज्ञों के सहयोग से स्टार्टअप को गति दी जाएगी। इनका पूरा लाभ क्षेत्रीय युवाओं को दिया जाएगा। उन्हें संबंधित क्षेत्रों में कार्य करने की जानकारी प्राप्त होगी। पढ़ाई पूरी करने के बाद वे अपना स्टार्टअप शुरू कर अन्य लोगों को भी रोजगार दे सकेंगे। संस्थान के निदेशक प्रो. मनोज सिंह गौड़ ने बताया कि युवाओं के विकास को ध्यान में रखते हुए संस्थान ने कई पहल की हैं। युवाओं के हित में कई नए कदम भी उठाए जा रहे हैं।कहा कि प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत नए कोर्स भी डिजाइन किए गए हैं। युवा इस योजना का लाभ उठाकर पढ़ाई कर सकेंगे। यह प्रक्रिया भी जल्द शुरू की जा रही है।
-
-फिर शुरू होंगे कौशल
विकास के अन्य कोर्स
निदेशक ने कहा कि कौशल विकास के कोरोना काल से पहले कई अल्पकालीन कोर्स शुरू किए गए थे। लेकिन कोरोना के चलते इन्हें बंद कर दिया गया। इन्हें दोबारा शुरू किया जाएगा। संस्थान ही नहीं, बल्कि प्रदेश के अन्य स्थानों के छात्र या युवा भी रोजगारपरक कोर्स कर कौशल मजबूत कर सकते हैं। फिलहाल वर्तमान में इंटरनेट ऑफ थिंग्स और आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस के अल्पकालीन कोर्स मिश्रित मोड से करवाए जा रहे हैं।