फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: प्रदेश के विवि व कॉलेजों में स्नातक दाखिले के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
सीयूटी में शामिल न होने वाले अभ्यर्थियों को भी मौका
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। प्रदेश के विश्वविद्यालयों और विश्वविद्यालयों में स्नातक पहले सेमेस्टर में प्रवेश के लिए वीरवार से पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो गई है। जम्मू-कश्मीर के दोेनों संभागों के शीतकालीन व ग्रीष्मकालीन शिक्षण संस्थानों में प्रवेश के लिए छात्रों को समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण करवाना होगा। सीयूईटी प्रवेश में शामिल न होने वाले अभ्यर्थियों को भी पंजीकरण का मौका दिया गया है। पहले सीयूईटी की प्रवेश परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों को मेरिट के हिसाब से दाखिला दिया जाएगा। इसके बाद सीयूईटी में शामिल न होने वालों का दाखिला होगा। उनका 12वीं के आधार पर कैटेगरी के हिसाब से मेरिट बनाई जाएगी। उच्च शिक्षा विभाग के विशेष सचिव डॉ. आरके शर्मा की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई है। इसमें बताया गया है कि जम्मू विवि, कश्मीर विवि, क्लस्टर विवि जम्मू , क्लस्टर विवि श्रीनगर, राजकीय महिला कॉलेज परेड, इस्लामिया कॉलेज ऑफ साइंस एंड कॉमर्स व राजकीय डिग्री कॉलेज बारामुला में दाखिला लेने वाले छात्रों को निर्धारित तिथि तक प्रक्रिया को पूरा करने के लिए कहा गया है। छात्र अपनी इच्छा से किसी भी संस्थान और विषय का चयन कर सकते हैं। उन्हें वरियता देनी होगी। मेरिट के हिसाब से उन्हें बाद में संस्थान और विषय भी आवंटित किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें